HARYANA VRITANT

बेटी ने डरते हुए बताया कि वह घर पर अकेली थी और कपड़े धो रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला पंकज आया और उसे डरा-धमका कर खेतों में ले जाकर दुष्कर्म किया।

सांकेतिक तस्वीर

किशोरी के पेट में दर्द होने पर डॉक्टर को दिखाया तो दुष्कर्म के मामले का खुलासा हुआ। डॉक्टर ने 15 वर्षीय बेटी को गर्भवती बताया तो पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी ने बताया कि पड़ोसी युवक ने घर पर अकेली पाकर उससे दुष्कर्म किया था। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और उसके बाद धमकी देकर कई बार शोषण किया। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्पेक्टर मनोज कुमार के अनुसार

सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार के अनुसार एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। उन्होंने गांव के नजदीक जंगल में अपना घर बनाया हुआ है और वहीं पर रहते हैं। उसकी पत्नी मंदबुद्धि की है, इसलिए वह घर पर नहीं रहती। वह भी किसी काम से बिहार गया हुआ था। दो माह बाद वापस आया तो उसकी बेटी बीमार मिली। उसने पेट में दर्द होने की बात कही। वह बेटी को दिखाने डॉक्टर के पास ले गया। जांच के बाद महिला डॉक्टर ने बताया कि उसकी बेटी गर्भवती है। वह बेटी को घर ले आया। 

बेटी ने डरते हुए बताया कि

महिलाओं ने पूछा तो उसकी बेटी ने डरते हुए बताया कि वह घर पर अकेली थी और कपड़े धो रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला पंकज आया और उसे डरा-धमका कर खेतों में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद कई बार धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।