HARYANA VRITANT

बादली। बारिश न होने से उमस से लोग बेहाल हैं।मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 जुलाई को बारिश की संभावना जताई है। रविवार को भी उमस भरी गर्मी से ने लोगों का जीना दुर्भर किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सांकेतिक तस्वीर

मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के तहत 14 जुलाई को तेज बारिश की संभावना हैं। अभी तक क्षेत्र में मात्र एक बारिश हो पाई है। इस क्षेत्र में बारिश न होने से किसानों को नुकसान का अंदेशा है। उमस से भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा हैं।