HARYANA VRITANT

हरियाणा Rohtak News के रोहतक के सांपला क्षेत्र में हसनगढ़ -खुरमपुर के बीच रिलायंस नहर में सोमवार सुबह पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस को सोमवार सुबह किसी ने नहर में शव होने की सूचना दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शव नहर से निकाला। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शव किसी 35-40 वर्षीय व्यक्ति का बताया गया है।

शरीर पर पजामा व शर्ट पहनी हुई है। शरीर पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। इसके चलते पुलिस को व्यक्ति की हत्या का अंदेशा बना हुआ है। पेट पर कई घाव बताए जा रहे हैं। शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़ी गली हालत में है। 

थाना सांपला प्रभारी बिजेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ पता लगने की उम्मीद है। शव की पहचान के लिए सभी पुलिस स्टेशन में सूचना भेज दी गई है।