Haryana Vritant

यमुनानगर: आगाज संस्था के संस्थापक 80 वर्षीय एडवोकेट बलवीर सिंह शहर के लोगों को आ रही तमाम समस्याओं को लेकर आज दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने सोमवार से दो दिनों के लिए भूख हड़ताल की शुरूआत की थी। वहीं अब बलवीर सिंह को शहर की कई संस्थाओं का समर्थन भी मिलने लगा है। उनके समर्थन में आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे डॉ राजन शर्मा, कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर श्यामसुंदर बत्रा, गुरदयाल पुरी राणा सहित भारी संख्या में विभिन्न दलों के प्रतिनिधि धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और उनका साथ देने का ऐलान किया।

पीपीपी में सुधार के लिए निगम कर्मचारियों पर 5 हजार रुपए मांगने का आरोप

दरअसल शहर के लोगों को प्रॉपर्टी आईडी, सड़कों की खस्ता हालत, सफाई व्यवस्था समेत कई समस्याओं को लेकर आगाज संस्था के संस्थापक बलबीर सिंह सोमवार को दो दिवसीय हड़ताल पर बैठे थे। बलबीर सिंह का कहना है कि 1 महीने पहले नगर निगम को एक ज्ञापन दिया गया था, जिसमें प्रॉपर्टी आईडी सर्वे में आ रही दिक्कतों के समाधान की मांग की गई थी। उनके इस ज्ञापन के बावजूद भी नगर निगम की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया है। उनका आरोप है कि प्रॉपर्टी आईडी सर्वे गलत तरीके से किया गया है। यही नहीं पीपीपी में सुधार करने के लिए नगर निगम की तरफ से पांच हजार रुपए लिए जा रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *