Haryana Vritant

पूर्व MLA पवन और कांग्रेस नेता संदीप को BJP कराई जॉइन; 5 लाख नए सदस्य बनाएंगे

हरियाणा का बजट पेश करने के बाद अब मुख्यमंत्री चुनावी मोड में आ गए हैं। वह अब संगठन विस्तार के लिए दूसरे दलों के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाने पर जोर देंगे। हरियाणा BJP के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ की ओर से राज्य भर में 5 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

हरियाणा के भिवानी में हाल ही में हुई भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में 2024 के चुनावी रण को जीतने की रणनीति बनाई जा चुकी है।

पूर्व विधायक भाजपा के हुए
संगठन विस्तार कार्यक्रम के तहत पंचकूला स्थित पंचकमल ऑफिस में हुए भाजपा के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहुंचकर नारायणगढ़ से पूर्व विधायक पवन, यूथ कांग्रेस के नेता संदीप राणा सहित कई बड़े नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सीएम ने कहा कि भाजपा का संगठन विस्तार कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।
6 अप्रैल को फहराएंगे 5 लाख झंडे
भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर 5 लाख झंडे एक समय पर फहराए का लक्ष्य रखा है। इससे पहले 15 से 22 मार्च तक सभी नए मतदाताओं को सदस्य बनाया जाएगा। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि संगठन विस्तार के साथ ही राज्य में होने वाले तीन नगर निगम चुनावों की तैयारी भी भाजपा ने शुरू कर दी है।

अमित शाह के बूथ प्लान BJP का फोकस
हाल ही में हरियाणा दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह हरियाणा BJP को 2024 में जीत का मंत्र देकर गए हैं। उनका यह मंत्र बूथों को लेकर है। शाह ने प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ को 3 कैटेगरी बूथ प्लान पर फोकस करने को कहा है। इन बूथों को परफॉर्मेंस के हिसाब से A, B, C कैटेगरी में बांटा गया है। बूथ की कैटेगरी के हिसाब से बूथ पालकों की जिम्मेदारी तय की गई है। हरियाणा को भाजपा ने 308 मंडल और 19786 बूथों में बांटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *