Haryana Vritant
  • विनय भाटी ने सोशल मीडिया का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त होने पर जताया आभार

युवा कांग्रेसी नेता विनय भाटी को हरियाणा युवा कांग्रेस सोशल मीडिया का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर विनय भाटी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व, पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, युवा कांग्रेस प्रभारी सीवी चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला तथा फरीदाबाद युवा कांग्रेस (शहरी) अध्यक्ष नितिन सिंगला का आभार जताया है।

अपनी नियुक्ति पर विनय भाटी ने आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला व नितिन सिंगला का उनके कार्यालय पहुंचकर आभार जताया। इस मौके पर कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है और कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी सत्ता तक पहुंचती है और कांग्रेस में कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है।

इस मौके पर फरीदाबाद युवा कांग्रेस (शहरी) अध्यक्ष नितिन सिंगला ने कहा कि युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए है और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन के समक्ष उजागर करने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *