Haryana Vritant
  • 7 महीने में 4200 किलोमीटर का सफर किया जाएगा तय

      बहादुरगढ : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल की पदयात्रा शुरू होने वाली है। अभय की परिवर्तन पद यात्रा के लिए रूट मैप तय हो गया है। हर रोज 15 से 20 किलोमीटर तक पैदल यात्रा की जाएगी। इस यात्रा में हर विधानसभा के गांव, कस्बे और शहर के लोगों से सीधा संवाद किया जाएगा। परिवर्तन पद यात्रा की तैयारियों के लिए बहादुरगढ़ में इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

      बैठक में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने बताया कि 9 फरवरी तक सभी जिलों और विधानसभा सीटों का रूट तय हो जाएगा।
      उन्होंने बताया कि झज्जर जिले में चरखी दादरी से यात्रा प्रवेश करेगी और बहादुरगढ़ विधानसभा में दो दिन का ठहराव होगा। बहादुरगढ़ के बाद यात्रा सीधे सोनीपत जिले में प्रवेश कर जाएगी।25 सितंबर को कुरुक्षेत्र में होगा यात्रा का समापन।

      Leave a Reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *