Haryana Vritant

साध्वियों के यौन शोषण व हत्या के 2 केस में सजा काट रहे राम रहीम ने नशा छुड़वाने के नाम पर अब अपने विरोधियों को चुनौती दी है। पैरोल पर UP के बागपत स्थित बरनावा डेरे में ऑनलाइन सत्संग करते हुए राम रहीम ने कहा कि आप लोग केवल अपने धर्म के लोगों का ही नशा छुड़वा दो। आ जाओ खुले मैदान में, हमारा चैलेंज है।

राम रहीम अपने विरोधियों का नाम नहीं ले रहा, लेकिन उसका इशारा पंजाब के सिख संगठन और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर माना जा रहा है। इसी वजह यह है कि राम रहीम की पैरोल का SGPC और सिख संगठन विरोध कर रहे हैं।

डेरा प्रमुख ने कहा कि हम बार-बार देश के गणमान्य लोगों से आह्वान कर रहे हैं। सभी धर्मों के गणमान्य लोगों से हम विनती करते रहे हैं कि आप भी आओ, राम- नाम से नशा छुड़वाओ। बाकी बातें फिर करते रहना, एक बार समाज को तो सुधार लो।

ये मेरा है, ये तेरा है, सभी एक ही नूर से पैदा हुए हैं। आप लोगों को लगता है कि आपका धर्म सही है। हम कहते हैं कि सारे ही सही हैं। अपने धर्म वालों का तो नशा छुड़वा दो। इतने में काम हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *