Haryana Politics: रेवाड़ी जिले की बावल विधानसभा सीट पर टिकट के लिए करीब सात करोड़ रुपये ऐंठने का आरोप लगाने वाली हरियाणा महिला कांग्रेस के महासचिव सुचित्रा देवी को पार्टी से निकाल दिया गया है। सुचित्रा देवी ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर टिकट के लिए पैसे ऐंठने के खुले आरोप लगाए थे, जिसके बावजूद उन्हें टिकट नहीं दिया गया।

वीडियो जारी कर लगाए आरोप | Haryana Politics
हाल ही में सुचित्रा देवी और उनके पति गौरव कुमार ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से वीडियो जारी कर यह आरोप लगाए थे। गौरव कुमार ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराने के लिए दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को तीन पेज का पत्र भी लिखा है, जिसमें कांग्रेस नेताओं को टिकट के लिए दिए गए पैसों का पूरा ब्योरा दर्ज है। Haryana Politics
हरियाणा महिला कांग्रेस की नव नियुक्त अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने सुचित्रा देवी को अनुशासनहीनता और मिथ्या आरोप लगाने का हवाला देते हुए पार्टी से निकाला है। सुचित्रा देवी की मीडिया सामने आने के बाद हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा था कि चुनाव होने के करीब डेढ़ साल के बाद वे अब मीडिया में आई हैं। Haryana Politics

इससे उनके आरोपों की सच्चाई का पता चलता है। गौरव कुमार की ओर से दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को एफआइआर दर्ज कराने को ज शिकायती पत्र भेजा गया है, उसमें कहा गया है कि कांग्रेस के कई नामचीन नेताओं व उनके निजी सचिवों ने बावल विधानसभा क्षेत्र से टिकट देने के नाम पर करोड़ों रुपये लिए, लेकिन फिर भी टिकट नहीं दिया। दिल्ली पुलिस कमिश्नर को वाट्सएप चैट समेत अन्य दस्तावेज भी भेजे गये हैं। Haryana Politics
बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान कई जिलों में टिकटों के आवंटन में भेदभाव के आरोप लगे थे। तब तत्कालीन कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया की तबीयत भी खराब हो गई थी और उन्हें टिकट के मजबूत दावेदारों को कहना पड़ा था कि वे उन्हें टिकट नहीं दिला पा रहे हैं और लाचार हैं। सुचित्रा के पति की शिकायत पर यदि दिल्ली पुलिस मुकदमा दर्ज कर लेती है तो कांग्रेस की राजनीति में तूफान मच सकता है। Haryana Politics