1971 की सुपरहिट फिल्म ‘आनंद’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली दिग्गज बॉलीवुड और मराठी फिल्म अभिनेत्री सीमा आर. देव का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई में अंतिम सांसे लीं। एक्ट्रेस के बेटे ने इस बात की जानकारी दी कि अब वो इस दुनिया में नहीं रहीं।

एक्ट्रेस ‘आनंद’ के अलावा ‘कोरा कागज’ में भी अहम भूमिका निभाई

उन्हें इन शानदार किरदारों को जीवांत करने के लिए याद किया जाएगा। सीमा आर. देव 81 वर्ष की थीं और अल्जाइमर रोग और अन्य बीमारियों से लंबी लड़ाई के बाद गुरुवार सुबह एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

  • मुंबई में नलिनी सराफ के रूप में जन्मी सीमा देव के परिवार में उनके बेटे अभिनेता अजिंक्य और निर्देशक अभिनय हैं। सीमा देव ने भारतीय फिल्म उद्योग के काले और सफेद से रंगीन युग तक छह दशकों से अधिक लंबे करियर में लगभग 90 हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *