Haryana Vritant

करनाल : पहली भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला को उनके जन्मदिन पर हरियाणा के सीएम खट्टर ने ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में हरियाणा का गौरव बढ़ाने वाली, भारतीय मूल की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री, महिला शक्ति की पर्याय कल्पना चावला जी को मैं उनकी जयंती पर सादर नमन करता हूँ। अंतरिक्ष विज्ञान में उनका योगदान देश-प्रदेश की बेटियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

पूरी दुनिया में हरियाणा का गौरव बढ़ाने वाली, भारतीय मूल की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री, महिला शक्ति की पर्याय कल्पना चावला जी को मैं उनकी जयंती पर सादर नमन करता हूँ।

अंतरिक्ष विज्ञान में उनका योगदान देश-प्रदेश की बेटियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। pic.twitter.com/pgEg7YAXLh

— Manohar Lal (@mlkhattar) March 17, 2023

कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च 1962 को भारत के हरियाणा के करनाल जिले में हुआ था। उन्होंने खुद ही जिद करके पंजाब यूनिवर्सिटी में एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग विषय का चयन किया जिसे सामान्यतः लड़के चुना करते थे। वे इस विषय का चयन करने वाली कॉलेज की पहली लड़की थीं. इसी सपने को हासिल करते हुए वे सी प्लेन, मल्टी इंजिन एयरक्राफ्ट और ग्लाइडर तक की सर्टिफाइड कमर्शियल पायलट और ग्लाइडर और एयरोप्लेन के लिए सर्टिफाइड फ्लाइट इंस्ट्रक्टर भी बन गईं।
 1986 में उन्होंने मास्टर्स की दूसरी डिग्री भी ली और 1988 में  बोल्डर में यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो से पीएचडी पूरी की। 

2003 में उन्होंने कोलंबिया शटल से अंतरिक्ष के लिए दूसरी उड़ान भरी। 16 जनवरी को शुरू हुआ ये 16 दिन का अभियान 1 फरवरी को खत्म होना था। यह वही दिन था जब धरती पर लौटने के दौरान शटल पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने के बाद अचानक यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और विस्फोट होने से कल्पना समेत 6 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों की भी मौत हो गई।

By Anita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *