Budget Session

Haryana budget session हरियाणा विधानसभा का Budget Session शुक्रवार को सुबह 11 बजे राज्यपाल प्रो़. असीम कुमार घोष के अभिभाषण से शुरू होगा। राज्यपाल प्रदेश की नायब सरकार का विजन और रोडमैप अभिभाषण के जरिये पेश करेंगे। वहीं, वित्त मंत्री होने के नाते मुख्यमंत्री नायब सैनी दो मार्च को सुबह 11 बजे अपनी सरकार का दूसरा वार्षिक बजट पेश करेंगे।

Budget Session

हरियाणा विधानसभा में पहली बार सदन में मार्शल की जगह हरियाणा पुलिस के जवान दिखेंगे। स्पीकर के साथ डीएसपी रैंक के अधिकारी बतौर चीफ मार्शल ड्यूटी पर रहेंगे।

डीएसपी रैंक के होंगे अधिकारी

डीएसपी रैंक के अधिकारी यूनिफार्म में होंगे व पुलिस के अन्य जवान वर्दी में नहीं रहेंगे। वीरवार को स्पीकर हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में हुई बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक में Haryana Budget Session के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। कमेटी ने उसी कार्यक्रम पर अपनी सहमति की मुहर लगाई है, जो राज्य सरकार की ओर से पूर्व में जारी किया जा चुका है।

विधानसभा की बीएसी की बैठक

विधानसभा की बीएसी की बैठक सीएम नायब सैनी, नेता प्रतिपक्ष व पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिढ़ा, पूर्व शिक्षा मंत्री व झज्जर की विधायक गीता भुक्कल, पूर्व मंत्री व हिसार से निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल व रानियां से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला शामिल हुए। दोनों पैरों में फ्रैक्चर के कारण परिवहन, ऊर्जा व श्रम मंत्री अनिल विज बैठक में नहीं पहुंच सके।

इस तरह से चलेगा विधानसभा का पूरा Budget Session

  • शुक्रवार (20 फरवरी) को राज्यपाल अभिभाषणा व शोक प्रस्ताव, के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी।
  • 21 व 22 फरवरी का अवकाश रहेगा।
  • 23 को राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी, जो 26 फरवरी तक चलेगी।
  • 27 को सीएम नायब सैनी रिप्लाई देंगे।
  • 28 फरवरी व एक मार्च को अवकाश रहेगा।
  • दो मार्च को सीएम सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगे।
  • तीन से नौ मार्च तक सत्र का ब्रेक रहेगा।
  • 10 मार्च से बजट पर चर्चा शुरू होगी, जो 13 मार्च तक चलेगी।
  • 14 व 15 मार्च को अवकाश के बाद 16 को फिर बजट पर चर्चा होगी।
  • 17 व 18 मार्च को अन्य विधायी कार्य किए जाएंगे।