Hisar crime news : जिले के एक गांव में रहने वाली युवती ने गांव के ही एक युवक से प्रेम विवाह करने के बाद पति पर तीन बार गर्भपात और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है। इस संबंध में पीड़िता ने आजाद नगर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया | Hisar crime news
2019 को पढ़ाई के दौरान गांव के ही रहने वाले युवक प्रवीन के साथ दोस्ती हुई थी। फिर प्रवीन ने बिना सहमति से मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। उस दौरान उसने मेरी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी बना ली।
फिर मुझे ब्लैकमेल करने लगा और शारीरिक शोषण करता रहा। ऐसे में मुझे घर से भागकर उससे शादी करनी पड़ी। शादी के बाद हम चंडीगढ़ चले गए। जनवरी 2022 से 2025 तक प्रवीण के साथ रही। इस दौरान वह मेरे साथ मारपीट करता।
आरोप है कि प्रवीन ने तीन बार जबरदस्ती मेरा गर्भपात भी करवाया। इसके बाद सितंबर 2025 को ससुराल आ गई। ससुराल वालों ने मुझसे कहा कि परिवार में शादी है और दहेज का सामान अपने मायके से लेकर आना है।
आरोप है कि चार फरवरी को ससुरालवालों ने मुझे मारने की योजना बनाई, लेकिन समय रहते इस बारे में मुझे पता चल गया। इस पर ससुरालजनों ने पीटा और कमरे में बंद कर दिया। जैसे-तैसे कर इस बारे में मामी को बताया तो वे मेरी ससुराल पहुंचे और अपने साथ लेकर गए। शिकायत के आधार पर आजाद नगर थाना पुलिस ने प्रवीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।