Haryana Municipal Corporation Elections

Haryana Municipal Corporation Elections : हरियाणा के तीन नगर निगमों पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों के चुनाव की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। भाजपा जहां इन तीनों नगर निगमों में दोबारा अपने उम्मीदवार जितवाने के लिए प्रयासरत है, वहीं कांग्रेस सिंबल पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर अपनी राजनीतिक वापसी का संदेश देने की कोशिश में है।

Haryana Municipal Corporation Elections

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो), जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) ने नगर निगमों के चुनाव को लेकर अभी पत्ते नहीं खोले हैं। राज्य में फरवरी माह के पहले सप्ताह में चुनाव संभव हैं। तीनों नगर निगमों के अलावा रेवाड़ी नगर परिषद, धारूहेड़ा, सांपला और उकलाना में भी चुनाव कराए जाने हैं।

पंचकूला नगर निगम का कार्यकाल चार जनवरी को पूरा हो चुका है। सोनीपत नगर निगम का कार्यकाल आज पूरा हो रहा है, जबकि अंबाला नगर निगम का कार्यकाल कल पूरा हो जाएगा। राज्य सरकार की ओर से तीनों नगर निगमों में चुनाव कराने के लिए राज्य चुनाव आयोग को अनुरोध पत्र भेजा जाएगा।

शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल जल्दी ही विभाग के अधिकारियों की बैठक लेने वाले हैं। इन तीनों नगर निगमों में इस समय भाजपा का कब्जा है। पंचकूला में कुलभूषण गोयल, अंबाला में शैलजा सचदेवा और सोनीपत में राजीव जैन भाजपा के मेयर हैं।

भाजपा की कोशिश इन तीनों नगर निगमों में दोबारा अपने उम्मीदवार जितने की है, जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राव नरेंद्र सिंह का प्रयास है कि वे तीनों नगर निगमों के चुनाव में पार्टी को जितवाकर कांग्रेस हाईकमान के समक्ष मजबूती का संदेश दे सकें।

कांग्रेस की ओर से पार्टी के पहली पंक्ति के नेताओं की एक राज्य स्तरीय चुनाव समिति का गठन किया जा चुका है। इस चुनाव समिति में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुमारी सैलजा सरीखे नेता शामिल हैं। Haryana Municipal Corporation Elections

वे चुनाव को लेकर एकजुट हो पाएंगे या नहीं, यह भविष्य की बात है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के नाते राव नरेंद्र सिंह निकाय चुनाव में पार्टी की एकजुटता का भी संदेश देने की कोशिश में हैं। Haryana Municipal Corporation Elections

हरियाणा भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की जा चुकी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली किसी भी समय राज्य चुनाव संचालन समिति की घोषणा व चुनाव प्रभारियों की नियुक्तियां कर सकते हैं।

22 जनवरी को रोटेशन-ड्रा आफ लाट | Haryana Municipal Corporation Elections

नगर निगमों के चुनाव को लेकर शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने वार्डबंदी का काम पूरा कर लिया है। 22 जनवरी को विभाग चुनाव को लेकर रोटेशन और ड्रा आफ लाट जारी करने जा रहा है। रोटेशन और ड्रा आफ लाट में यह तय किया जाना है कि कौन सा नगर निगम किस जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित किया जाना है। Haryana Municipal Corporation Elections

इस बार पहली बार डीएससी वर्ग के लिए भी ड्रा निकलेगा। संभावना है कि फरवरी के आरंभ में निगमों के चुनाव कराए जा सकते हैं, क्योंकि मार्च में स्कूलों में परीक्षाएं शुरू हो जाती हैं। शहरी स्थानीय विभाग के डायरेक्टर अशोक मीणा का कहना है कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। Haryana Municipal Corporation Elections

विभाग की ओर से जल्द ही इसकी जानकारी राज्य चुनाव आयोग को दे दी जाएगी, जिसके बाद आयोग के ऊपर निर्भर करेगा कि इन तीनों निगमों और परिषदों, पालिकाओं में चुनाव का ऐलान कब किया जाए। Haryana Municipal Corporation Elections

नगर निकायों की यह है स्थिति

नगर निगमों में अंबाला की कुल आबादी 2 लाख 71 हजार 68 है और कुल 20 वार्ड हैं। पंचकूला में 2 लाख 91 हजार 224 की आबादी के साथ ही वार्ड भी 20 हैं। सोनीपत में 22 वार्ड हैं और इस नगर निगम क्षेत्र में 4 लाख 5 हजार 275 की आबादी है।

रेवाड़ी नगर परिषद में 32 वार्ड हैं। नगर परिषद की आबादी 1 लाख 62 हजार 781 है। रेवाड़ी जिले की धारूहेड़ा नगर पालिका में 18 वार्ड हैं। इस नगर पालिका की कुल 32 हजार 888 आबादी है। रोहतक जिले के सांपला में 18 वार्ड हैं और 25 हजार 153 कुल आबादी है। हिसार जिले की उकलाना नगर पालिका में 21 हजार 381 की आबादी है और यहां 18 वार्ड हैं।